ग्राम रणगांव रोड स्थित शंकर कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक जंगली जानवर ने एक पशु को अपना शिकार बना लिया है। ग्राम के सरपंच सुरेश गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकर कॉलोनी में रहने वाले दीपक पिता राधेश्याम बघेल के बाड़े से अज्ञात जंगली जानवर एक पशु को उठा ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।