चरखारी में सहस्त्र श्री स्वामी गोवर्धन्नाथ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 81वें अखिल भारतीय बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में दिल्ली और करमपुर गाजीपुर की टीमें आमने–सामने थीं। दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दिल्ली में जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने इटारसी को हरा कर फाइनल में जगह बनाई।