पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया साइबर थाना पुलिस ने जिला स्कूल में चलाया विशेष साइबर जागरूकता अभियान
साइबर अपराधों के बढ़ते मामले को रोकने और साइबर क्राइम के प्रति बच्चों को सजग करने के लिए गुरुवार को साइबर थाना की पुलिस ने जिला स्कूल पूर्णिया में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत साइबर डीएसपी अनुराग कुमार ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध की जानकारी दी और इससे बचाव के तरीके बताए। इसमें एनसीसी पूर्णिया की 35 बिहार बटालियन भी शामिल रहे।