बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने अगस्त माह में 549 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 384 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने अगस्त माह में कुल 549 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने पूरे अगस्त माह में वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया. इस पूरे अभियान में कुल 549 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.