बेगूसराय: गोपालगंज में आयोजित बिहार राज्य युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बेगसराय की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन
30 अगस्त से गोपालगंज स्थित अंबेडकर भवन में चल रहे बिहार राज्य सीनियर, जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का समापन हो गया. इस चैंपियनशिप में बिहार के 32 जिलों के 300 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया. इस चैंपियनशिप में बेगूसराय टीम ने कुल 13 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 6 कस्य पदक जीते.