पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में दाना चक्रवात का असर, धान सहित फसलों को नुकसान
बंगाल की खाड़ी से उठा 'दाना' साइक्लोन देर रात उड़ीसा के तट से टकराया। पूर्णिया में भी 'दाना' का असर शुक्रवार को अहले सुबह 4 बजे से साफ देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में इस तूफान की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। रुपौली, बड़हरा कोठी, श्रीनगर जैसे इलाकों में किसानों की धान और आलू की फसल तेज हवा और बारिश की वजह नष्ट हो गई है।