चकिया मे गणवा केराडीह,सपही,शेरपुर सहित कई गांव में बसे तथा खेती करते आ रहे लोगों को उजाड़ने की कार्यवाही पर रोक लगाओ,फसल को बर्बाद करने वाले चंद्रप्रभा रेंजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित आदि मांगो को लेकर भाकपा(माले), किसान महासभा,खेग्रामस,आर वाई ए तथा एपवा के संयुक्त आह्वान राजपथ वन रेंज के सामने प्रदर्शन कर गुरुवार शाम 04 बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।