अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस की कार्रवाई: 3 टन अवैध कोयला और पिकअप जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रूप से कोयला परिवहन करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित कोयला जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पयारी नंबर-2 में छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ठाकुर बाबा के पास एक पिकअप वाहन मिला।