लुण्ड्रा: तुंहर टोकन ऐप का इस्तेमाल कर किसान बन रहे हैं स्मार्ट, घर बैठे प्राप्त कर रहे टोकन, समय और धन दोनों की बचत
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को शाम 4 बजे प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। अब किसान बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर रहे हैं। जिससे केदो पर लगी लंबी कतारों और समय की बर्बादी से छुटकारा मिल रहा है