सोनो: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,भीषण गर्मी में सोनो चौंक की बत्ती हुई गुल
Sono, Jamui | Jun 15, 2024 भीषण गर्मी के कारण लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और ओवरलोडिंग के कारण प्रखंड मुख्यालय के सोनो चौंक स्थित एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा। उठती आग की लपटों से अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह स्थानीय लोगो की सूझबूझ,बिजली विभाग के कर्मियों व दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।