अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया। मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत उपस्थित बालिकाओं को महिला आरक्षियों के द्वारा सुरक्षा के गुर सिखाए गए। सीतापुर जिले के जिला संगठन मंत्री ने छात्राओं को महारानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी व निडर बनने की प्रेरणा दी।