झांसी: ग्राम सोमई में प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने जूतों के फीते से लगाई फांसी, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 सोमई में 19 वर्षीय तेज प्रताप ने प्रेमिका की किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक उक्त युवक की किसी लड़की से दोस्ती थी जिससे वह मोबाइल पर अधिकतर बातचीत करता था। विगत शाम वह घर आया और उसने गुस्से में आकर मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।