केशकाल: ब्रिटिश काल के क़ानून में हुआ बदलाव,आज से नए कानून हुए लागू, केशकाल थाने में नए कानूनो के बारे में दी गई जानकारी
ब्रिटिश काल के कानून में बदलाव करते हुए आज 1 जुलाई से देश ने नए कानून लागू किये गये है। सोमवार को केशकाल थाने में जागरूकता अभियान चलाते हुये स्थानीय जनप्रतिनिधि,व्यापरिजन,नगरवासीयों को देश मे लागू हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता के बारे में बताया गया।इस दौरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सहित अन्य लोग रहे।