चूरू: खेल स्टेडियम से नेचर पार्क तक निकली विकसित राजस्थान रन, पूर्व मंत्री राठौड़, विधायक सहारण व जिला कलेक्टर ने दिखाई झंडी
Churu, Churu | Mar 15, 2026 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला खेल स्टेडियम में विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और सीईओ श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।