अनूपपुर: ग्राम सगमा टोला से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
जिला अनूपपुर के थाना चचाई अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र देव्हारा की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम सगमा टोला निवासी 39 वर्षीय हरि पाल को दबिश देकर पकड़ा। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।