अरवल: नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Arwal, Arwal | Oct 7, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र में हुई अलग-अलग मौतों से नगरवासियों में शोक की लहर है। इस दुःखद अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी वार्ड संख्या 19 के निवासी मुन्ना खत्री के 22 वर्षीय पुत्र, वार्ड संख्या 21 के निवासी मुन्ना प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नीकी मौत पर,परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचीं। अध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।