इटावा: कुंडेश्वर के समीप बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
Etawah, Etawah | Aug 17, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बढ़पुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र कालका सिंह मोबाइल की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी कुंडेश्वर के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार को परिजन उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम शव ग्रह में रखवाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी है।