बीघापुर: 01 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन बैसवारा बक्सर से किसानों के साथ लखनऊ के लिए निकालेगा पद यात्रा
Bighapur, Unnao | Dec 30, 2025 अवैध खनन और किसानों की समस्याओं व थाना स्तर पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन बैसवारा गुट द्वारा 1 जनवरी को बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंडिका देवी दरबार से कालिदास मार्ग लखनऊ तक पदयात्रा निकाली जाएगी। बीघापुर के सथनीबालाखेड़ा निवासी पवन शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार शाम 06 बजे जानकारी दी है।