नौगावां सादात: नौगांवा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं
नौगांवा सादात में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 04 शिकायतें राजस्व विभाग, 07 विद्युत विभाग, 07 विकास विभाग, 01 नगर पंचायत, 01 डूडा और 01 पूर्ति विभाग से संबंधित थीं।