नौगावां सादात: गांव खेड़ा अपरौला में रात में पहरा देने वालों से मिले सीओ, दिया सुरक्षा का भरोसा
नौगांवा सादात सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता दिखी। सीओ अवधमान सिंह भदौरिया, क्राइम इंस्पेक्टर कान्ति प्रसाद शर्मा,हल्का प्रभारी आदेश पांचाल और पुलिस बल ने गांव खेड़ा अपरौला का दौरा किया। यहां रात में पहरा देने वाले ग्रामीणों से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों ने न सिर्फ उनकी हौसला अफजाई की बल्कि उन्हें हर संभव सुरक्षा देने का भरोसा।