नौगावां सादात: नौगांवा विधानसभा से सपा विधायक समरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बेसिक शिक्षा स्कूल मार्च पर की चर्चा
समाजवादी पार्टी के नौगावां सादात से विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने बेसिक स्कूलों के मर्ज को लेकर कहा कि सरकार द्वारा बेसिक स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। जिसे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे गांव के बच्चे दूर गांव में पढ़ने कैसे जाएंगे उनके पास कोई परिवहन का साधन भी नहीं है। वहीं क्षेत्र में चोरों तथा ड्रोन को लेकर लोगों में डर का माहोल है।