बीसलपुर: मानपुर तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मानपुर टेहरी निवासी पंचम लाल अपने घर से आज सुबह खेत पर जा रहे थे वह जैसे ही मानपुर तिराहे पर पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बुजुर्ग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है