शाहजहांपुर।उ.प्र. गन्ना शोध परिषद में अपर गन्ना आयुक्त (विकास) एवं निदेशक वी.के. शुक्ल के कर कमलों से शरदकालीन मिठास मेला एवं कृषक-वैज्ञानिक विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन का आह्वान किया। मेले में 18231 एवं 19231 गन्ना किस्मों की 4,000 मिनी सीड किट वितरित की गईं।