खलारी: अज्ञात लोगों ने बाबा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर किया क्षतिग्रस्त
Khelari, Ranchi | Jun 11, 2024 खलारी थाना अंतगर्त नया धौड़ा के नजदीक बाबा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी ट्रक JH01C N5625 को अज्ञात लोगों ने शीशा तोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया। यह घटना मंगलवार की दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रक के मालिक जियाउल अंसारी ने बताया कि बकरीद त्योहार को देखते हुए ट्रक के ड्राइवर और खलासी गाड़ी खड़ा कर बकरीद मनाने सुबह ही अपने-अपने घर चले गए।