खरगौन: खरगोन: शुगर मिल में पिराई शुरू, इस साल 4919 हेक्टेयर में फसल बोई गई, कटाई में तेजी, हर साल घट रहा आंकड़ा
खरगोन जिले के सरवर देवला स्थित जवाहरलाल नेहरू सरकारी शुगर मिल में इस सीजन की गन्ना पिराई शुरू हो गई है। मिल शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में गन्ना कटाई का काम भी तेज हो गया है। इस वर्ष जिले में करीब 4919 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई हुई है। अनुमान है कि लगभग 80 प्रतिशत गन्ना मिल तक पहुंचेगा। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की है