झांसी: मानिक चौक स्थित कांग्रेस के झांसी जिला कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2025 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने मानिक चौक स्थित जिला कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।