लुण्ड्रा: जल संरक्षण से आजीविका का विस्तार, मनरेगा डाबरी बनी बहुउपयोगी साधन, साग-सब्जी और मछली पालन से बाबू नाथ की बढ़ी आमदनी
आज दिनांक 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को शाम 4:30 में जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्य किसानों के जीवन में स्थाई बदलाव ला रहे हैं। ग्राम पंचायत ससकालो निवासी बाबू नाथ के खेत में निर्मित डाबरी जल संचयन के साथ आयवर्धन का प्रभावी माध्यम बन गई है।