कोल: थाना देहलीगेट पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को जाटव बगीची से किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए रुपये व मोबाइल किया बरामद
Koil, Aligarh | May 11, 2024 थाना देहलीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शातिर चोर राजा उर्फ़ कासिम पुत्र फरीद को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी किये हुए ₹ 83,000 व मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के द्वारा थाना हाज़ा पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को आज जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।