नुआंव: कुछीला थाने में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की कराई गई बैठक, दिए गए कई दिशा-निर्देश
Nuaon, Kaimur | Feb 12, 2024 सोमवार की दोपहर नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कुछीला थाने में कुछीला थाना प्रभारी रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक कराई गई। बैठक में सरस्वती पूजा को थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। जहां शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे।