गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बसिया में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रात्रि में विशेष झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कथावाचक श्रीधाम वृंदावन से पधारे हरि मंगल पाराशर जी के सान्निध्य में यह आयोजन चल रहा है।