नीम का थाना: श्री तंवरावाटी राजपूत सभा व सर्व समाज के लोगों ने नीमकाथाना व पाटन बीसीएमएचओ का किया सम्मान
नीमकाथाना में श्री तंवरावाटी राजपूत सभा व सर्व समाज के लोगों ने नीमकाथाना ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भूपेंद्र सिंह शेखावत व पाटन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गजानंद सैनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। डॉ.शेखावत ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे हॉस्पिटलों में भी सभी प्रकार की दवा उपलब्ध करवा दी गई है।