बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला रेलवे क्रॉसिंग पर ई रिक्शा पलटने से तीन लोग हुए घायल
किला थाना क्षेत्र के किला रेलवे क्रॉसिंग पर ई रिक्शा पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा बढ़ने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।