सोनकच्छ: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गंधर्वपुरी शासकीय स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया
Sonkatch, Dewas | Nov 19, 2025 बुधवार दोपहर 1 बजे ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत ग्राम गंधर्वपुरी हाई सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना सोनकच्छ पुलिस स्टॉफ द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। पुलिस स्टॉफ ने किशोरावस्था में उत्पन्न मानसिक दबाव, पारिवारिक संवाद के महत्व एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के तरीकों पर चर्चा की गई।