जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बाराबंकी जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले की एक सौ बाइस ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा सहारा मिल रहा है।