कालापीपल थाना पुलिस ने बताया कि कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मछनाई के रोजगार सहायक मुरलीलाल उम्र 36 साल ने पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मकान के सत्यापन की बात को लेकर गांव के महेंद्र व दो अन्य लोगों द्वारा उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई।वही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।