आरा: महेश ने 2.9 किलो और सरस्वती देवी ने 1.9 किलो दही खाकर जीता इनाम, सुधा डेयरी में हुआ दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता
महेश ने 2.9 किलो और सरस्वती देवी ने 1.9 किलो दही खा जीता ईनाम।शहर के कतिरा मोड़ स्थित सुधा डेयरी में 'दही खाओ-ईनाम पाओ' प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में महेश कुमार ने 2.9 किलो दही खाकर पहला पुरस्कार जीता, जबकि महिला वर्ग में सरस्वती देवी ने 1.92 किलो दही खाकर पहला पुरस्कार प्राप्त किया।