किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि गुगौरा मौजा स्थित उनकी जमीन को डूब क्षेत्र में शामिल कर मुआवजा दिलाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि जिन किसानों ने पैसे दिए, उनकी जमीन डूब क्षेत्र में दर्ज कर दी गई, जबकि अन्य किसानों को चक्कर लगवाए जा रहे हैं।