बक्सर: सोशल मीडिया पर माफियाओं के खिलाफ लड़ते देखा तो उम्मीद जगी: पूर्व डुमरांव विधायक से लोगों ने कहा
Buxar, Buxar | Feb 7, 2026 सर आपको सोशल मीडिया पर भी माफियाओंके खिलाफ लड़ते देखा तो उम्मीद जग गई। सदर प्रखंड परिसर में पिड़ितों ने उक्त बातें डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुमार सिंह से कहीं। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह बासगीत पर्चाधारियों की समस्याएं गंभीरता से सुन रहे थे। विभिन्न गांवों से अनुसूचित जाति के लोग पहुंचे थे।