बताते चले कि संत नगर थाना क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया इनमें 6 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं इन सभी को उप जिलाधिकारी मड़िहान के न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें पाबंद कराया गया। यह कार्रवाई पटेहरा के संत नगर थाना क्षेत्र के बनकी और सेमरिहा गांव में मारपीट व अशांति फैलाने के आरोप में की गई।