बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीराम टोला स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगी के बाद आसपास में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला शनिवार की शाम 4:15 की है।