बेगूसराय: चिरंजीवीपुर में हुए हत्याकांड मामले में घायल बच्चे से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे DSP, जल्द न्याय दिलाने की बात कही
बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर में अपराधियों ने एक ही परिवार के पति-पत्नी एवं बेटी को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं बेटे बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल बच्चा का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही घायल से मिलने के लिए सदर डीएसपी सुबोध कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे.