कोपागंज थाना के इंदारा रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात इंदारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।