मऊ: कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ घटना को लेकर जिले भर के डॉक्टर शनिवार को रहेंगे हड़ताल
मऊ जनपद में आई एम ए के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर के मऊ जनपद के जितने भी डॉक्टर हैं कल शनिवार सुबह से लेकर अगले दिन सुबह तक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं कोई भी काम इमरजेंसी के अलावा नहीं किया जाएगा। वही जनपद वासियों से इस हड़ताल के बाबत सहयोग की अपेक्षा की।