इटावा: शास्त्री चौराहा पर स्कूटी सवार ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, दरोगा जी फोन में रहे व्यस्त, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Etawah, Etawah | Sep 13, 2025 शहर के शास्त्री चौराहे पर पुलिस के समाने ई-रिक्शा ड्राइवर और स्कूटी सवार दो युवकों के बीच वाहन टकराने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें स्कूटी सवार दो युवक अकेले ईरिक्शा चालक पर थप्पड़ बरसाते दिखे। इस दौरान एक दरोगा कुछ देर बाद मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए पहुंचे जब तक स्कूटी सवार युवक मारपीट करके मौके से भाग गए। घटना का वीडियो इंटरनेट वायरल हो रहा।