एलपीजी की किल्लत को देखते हुए गुरुवार दो बजे सदर एसडीएम निशांत सिहारा बंजरिया गैस एजेंसी कार्यालय व गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान वे उपभोक्ताओं को बताया कि गैस की कमी नही है,परेशान नही हो। गोदाम पर स्टॉक,बुकिंग व डिलीवरी स्टेटस की जांच की। साथ ही कर्मियों से कहा कि ग्राहक को जितनी सुविधा हो समय पर दे। जिनकी बुकिंग हो गई चुकी उन्हें सिलिंडर होम डिलीवरी दे।