चिखली: चड़ियाला में सामाजिक सशक्तिकरण की हुंकार, वीसीसी सामाजिक विंग का गठन, बंशीलाल अंगारी बने प्रभारी
चड़ियाला में सामाजिक सशक्तिकरण की हुंकार, वीसीसी सामाजिक विंग का गठन, बंशीलाल अंगारी बने प्रभारी चिखली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चड़ियाला में आदिवासी समाज की रूढ़ परंपराओं, संस्कृति, रीति-रिवाज और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर वीसीसी सामाजिक विंग का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज को संगठित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया।