कोतवाली क्षेत्र के धापुर पकरिया गांव में तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सड़क के किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया था हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। जिनको उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है।