दमोह: जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने खुद पर चाकू से हमला किया, फिर बिल्डिंग से कूदकर जान दी
Damoh, Damoh | Jun 4, 2025 जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक युवक द्वारा खुद पर चाकू से हमला करने और फिर अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम अहिरवार (पिता राजू अहिरवार, उम्र 25 वर्ष), निवासी इमलाई के रूप में हुई है। जब तक युवक को अस्पताल में पुनः इलाज के लिए लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई