NH-30 बोरगांव पुल के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई इस हादसे में ग्राम पंचायत झाटीबन के सचिव ग्राम सिरपुर गुमड़ी निवासी बीसरु राम मरकाम और दूसरे बाइक में सवार विश्रामपुरी कलगांव निवासी जगत नेताम और उसकी पत्नी गीता नेताम घायल हो गए।तीनों घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में चल रहा है। सचिव को चेहरे, सर, हाथ, पैर में चोट आई है।