कौशाम्बी में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त सख्ती देखने को मिली, जब पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के साथ जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन जायजा लेते हुए बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली।